लखनऊ के मोहनलालगंज में डॉन बॉस्को बाल गृह से ताला तोड़कर भागे दो किशोर, रात में तीन बजे फरार
Don Bosco Child Home : आश्रमालय के डायरेक्टर विमल क्रेकेटा ने पुलिस को बताया कि दोनों किशोरों ने परिसर में ...और पढ़ें

डॉन बॉस्को आश्रमालय 'बाल गृह' मोहनलालगंज
HighLights
पुलिस ने केस दर्ज करने के शुरु की पड़ताल
दो दिन बाद डॉन बॉस्को प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना
संवाद सूत्र, लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज के डॉन बॉस्को आश्रमालय 'बाल गृह' में रह रहे दो किशोर भाग गये। बुधवार रात दोनों ने परिसर में लगे छोटे गेट का ताला तोड़ा और बड़े गेट से फांदकर भाग निकले। पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरु कर दी है।
दो किशोरों के भागने का सूचना पर प्रबंधन ने काफी खोजबीन की, लेकिन इन दोनों के बारे में कुछ भी जानकारी न होने पर आश्रमालय के डायरेक्टर ने मोहनलालगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
मोहनलालगंज के फुलवरिया में हाईवे किनारे डॉन बॉस्को आश्रमालय हैं जहां कई बच्चे रहते हैं। मंगलवार और बुधवार देर रात करीब 3:00 बजे 13 व 14 वर्ष के दो किशोर परिसर से भाग निकले। दौरान कर्मचारी आराम कर रहे थे और सुबह बच्चों के लापता होने की जानकारी पर परिसर में लगे सीसी कैमरों की जांच की गई।
आश्रमालय के डायरेक्टर विमल क्रेकेटा ने पुलिस को बताया कि दोनों किशोरों ने परिसर में लगे लोहे के छोटे गेट का ताला तोड़ दिया, इसके बाद वह मुख्य गेट के पहुंचे और गेट फांदकर फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी किशोरों का कुछ पता न चलने पर उन्होंने गुरुवार को पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह ने बताया कि किशोरों का कुछ पता नहीं लग सका है उनकी तलाश की जा रही है।
बीते वर्ष भी भागा था एक किशोर
डॉन बॉस्को आश्रमालय से बीते वर्ष मार्च महीने में भी एक 17 वर्षीय किशोर भाग निकला था। जिसके कई दिन बाद थाने में उसकी गुमशदगी दर्ज कराई गई थी।
