Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे दो युवक, कीमत 1.37 करोड़; पकड़े जाने पर बताया- कैसे होता है इस्तेमाल?

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:17 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम ने लखनऊ में दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास मिले इंजेक् ...और पढ़ें

    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।
    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

    HighLights

    1. आरोपियों के पास से 36 पेटी ऑक्सीटोसिन बरामद
    2. एसटीएफ की टीम ने तेलीबाग से किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। एसटीएफ ने गुरुवार को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 36 पेटी (2,80,899 एंपुल) बरामद किए हैं। बरामद माल कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपये हैं।

    एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बुद्धेश्वर निवासी अनमोल पाल और संडिला गोगांव निवासी दिनेश कुमार हैं। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य से अवैध रूप में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। 

    इसके बाद से टीम को तलाश के लिए लगाया  गया था। गुरुवार को जानकारी मिली कि कुछ लोग गिरोह बनाकर बिहार से भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मंगाकर लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करेंगे। 

    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन इस्तेमाल कैसे होता है?

    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन में फिनाइल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो कि जानवरों सहित जन मानस के लिए भी बहुत ही घातक है। इसकी मदद से पशुओं के दूध निकालने, सब्जियों व फलों को कम समय से अधिक विकसित होने के लिए किया जाता है। 

    गिरोह के पास से स्कॉर्पियो व नकदी भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की घोषणा, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा योजना का फायदा

    यह भी पढ़ें: फिर शर्मसार हुआ अदब का शहर लखनऊ, जी-20 सड़क पर हुड़दंगियों का वीडियो वायरल; एक्शन में आई पुलिस