विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में जितेंद्र प्रताप सिंह समेत 34 IAS के तबादले, कानपुर-मुरादाबाद समेत 14 जिलों के डीएम बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

  2. कुल 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला।

  3. इस फेरबदल में 14 जिलों के डीएम भी शामिल।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर शाम कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद तथा पंचायती राज जैसे अहम विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को बदलने के बाद सोमवार रात 34 और आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कानपुर नगर, हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विधान सभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, राज्य कर राहुल पाण्डेय को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक एम. अरुन्मोली को एटा का डीएम बनाया गया है।

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर अब कानपुर नगर के जिलाधिकारी होंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण अनुज मलिक को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार को पीलीभीत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी व यूपीडा शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव, नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का डीएम नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन व सुधार अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर विशाल कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपीडेस्को विजय कुमार को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा नियुक्त किया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर नितिन मदान को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी नेहा बंधु को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त, मनरेगा अमनदीप डुली को नियंत्रक, विधिक बाट-माप बनाया गया है।

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया है।

एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन व सुधार तथा हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है। विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन चंद्रशेखर को विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

34 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट

क्र.सं. अधिकारी का नाम पूर्व तैनाती नवीन तैनाती
1 अनुनय झा जिलाधिकारी, हरदोई जिलाधिकारी, मुरादाबाद
2 राहुल पाण्डेय विशेष सचिव, राज्य कर जिलाधिकारी, हरदोई
3 एम० अरुन्मोली विकास उपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण / सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा जिलाधिकारी, एटा
4 संजय चौहान जिलाधिकारी, अमेठी जिलाधिकारी, कुशीनगर
5 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, कुशीनगर जिलाधिकारी, कानपुर नगर
6 अनुज मलिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7 आलोक कुमार जिलाधिकारी, संतकबीर नगर जिलाधिकारी, पीलीभीत
8 ज्ञानेन्द्र सिंह जिलाधिकारी, पीलीभीत जिलाधिकारी, बलिया
9 शशांक चौधरी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी / अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा जिलाधिकारी, अमेठी
10 दिव्यान्शु पटेल नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद जिलाधिकारी, बागपत
11 प्रभास कुमार विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति / संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) जिलाधिकारी, महोबा
12 उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण जिलाधिकारी, बिजनौर
13 सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव, नगर विकास जिलाधिकारी, हाथरस
14 अशोक कुमार विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास जिलाधिकारी, हमीरपुर
15 हिमांशु कौशिक विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
16 विजय कुमार सिंह प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
17 संतोष बहादुर सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
18 विशाल कुमार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
19 विजय कुमार मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर उपाध्यक्ष, आगरा प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
20 शैलेंद्र भाटिया विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक / महाप्रबंधक, यूपीडेस्को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा
21 गज़ल भारद्वाज जिलाधिकारी, महोबा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
22 नितिन मदान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
23 जसजीत कौर जिलाधिकारी, बिजनौर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन
24 जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी, कानपुर नगर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
25 नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
26 अमनदीप डुली अपर आयुक्त, मनरेगा नियंत्रक, विधिक बाट माप
27 अस्मिता लाल जिलाधिकारी, बागपत विशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण
28 अभिषेक गोयल जिलाधिकारी, हमीरपुर विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
29 मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी, बलिया प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड
30 निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विशेष सचिव, राज्य कर
31 अरविंद सिंह जिलाधिकारी, एटा विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
32 राजेंदर पेंसिया जिलाधिकारी, मुरादाबाद विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
33 अतुल वत्स जिलाधिकारी, हाथरस विशेष सचिव, राजस्व
34 चन्द्र शेखर विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार