विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम

Published: Sun, 29 Mar 2026 07:15 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित करेंगे। नवचयनित कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित करेंगे।

इसके साथ ही नियुक्ति पत्र बांटकर रोजगार को गति देने और प्रदेश अलग-अलग जिलों की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास से बुनियादी ढांचे को भी मजबूती दी जाएगी।

ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस में स्टैडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और मदर-चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं। इन उपकरणों के वितरण से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगी। मुख्यमंत्री सोमवार को नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

लखनऊ में प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि अन्य जिलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हजारों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण का भी शुभारंभ होगा। शुरुआती चरण में कुछ लाभार्थियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जबकि प्रदेशभर में लगभग 70 हजार कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इससे डिजिटल मॉनिटरिंग, डाटा संग्रहण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन डिजाइन का विमोचन करेंगे। विभिन्न जिलों में सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।