UP Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session| यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मंगलवार को सपा विधायक सचिन यादव ने सीएम योगी की तस्वीर लहराई थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया था। सतीश महाना ने कहा, 'मुझे लगता था कि सचिन यादव पढ़े-लिखे हैं, उनका आचरण बेहतर होगा... लेकिन मुझे दुख हुआ।'
विधानसभा में सपा के हंगामे पर दुखी होकर सतीश महाना ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। बोले कि मैं इस कुर्सी के लायक हूं या नहीं...सोचना पड़ेगा।