UP Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session| यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मंगलवार को सपा विधायक सचिन यादव ने सीएम योगी की तस्वीर लहराई थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया था। सतीश महाना ने कहा, 'मुझे लगता था कि सचिन यादव पढ़े-लिखे हैं, उनका आचरण बेहतर होगा... लेकिन मुझे दुख हुआ।'
विधानसभा में सपा के हंगामे पर दुखी होकर सतीश महाना ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। बोले कि मैं इस कुर्सी के लायक हूं या नहीं...सोचना पड़ेगा।
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
युवा और किसान विरोधी है सपा- सीएम योगी
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा महिला, किसान और युवा विरोधी है।
सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला
सीएम योगी ने कहा कि सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा ही नहीं होने दी। सपा का बहुत ही नकारात्मक रवैया है।
स्पीकर बोले- मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में
स्पीकर ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। मेरी लोगों से अपील है कि सदन की कार्यवाही में भाषा की मर्यादा बनाए रखें।
विधानसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा
UP Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विपक्ष ने आज भी विधानसभा में हंगामा किया। दानपत्र और पोस्टर लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।
विधानसभा स्पीकर सतीश महाना का बयान
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "जिन्होंने कहा है कि अगर वहां मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती उन्होंने पूरे हिंदु समाज पर कटाक्ष किया है कि उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं। जो इंसान पूरे हिंदू समाज को कह रहा है और वहां के वही हिंदू समाज के लोग अगर… pic.twitter.com/Zkv5TZrOu4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
केशव बोले- सपा के सदस्यों ने पीठ का अपमान किया
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। विपक्ष द्वारा विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "समाजवादी पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसका लोकतांत्रिक परंपरा और व्यवस्था पर कभी कोई सरोकार नहीं रहा है और समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से कल विधानसभा के अंदर… pic.twitter.com/jMa5Q7aGWb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
यूपी विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा
यूपी विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी है। सपा विधायक आलू लेकर बैठे हैं। अतुल प्रधान दान पेटी लेकर पहुंच गए।
विधानसभा पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही से पहले सपा विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन चल रहा है। सपा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सपा विधायक दान पात्र लेकर बैठे हैं।
-1785907153156.jpg)
यूपी विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार
यूपी विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं। विपक्ष सरकार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर घेरेगा।
मानसून सत्र का तीसरा दिन आज
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
सदन में 11 विधेयक पास हुए
UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा में विपक्ष के शोर शराबे के बीच 11 विधेयक आज ही सदन में रखे गए और सभी पास भी करा लिए गए।
विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
UP Monsoon Session LIVE: भारी शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
UP Monsoon Session: सतीश महाना की चेतावनी
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक का मामला आचार समिति (एथिक्स कमेटी) को भेजने और सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी भी दी है।
सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर
UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लहराने के मामले में सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए बाहर करने का आदेश दिया।
सदन में सपा विधायक ने लहराया सीएम योगी का फोटो
सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सीएम योगी की तस्वीर लहराई।
विपक्ष न्यायालय की बात नहीं मानता- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष न्यायालय की बात नहीं मानता है। समाजवादी पार्टी का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है।
बजट का बड़ा हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित- वित्त मंत्री
UP Monsoon Session LIVE: वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा (41,620.04 करोड़ रुपये) पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति देगा।
विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश हुआ
यूपी विधानसभा में योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट किया। 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश हुआ है।
विधानसभा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित
UP Monsoon Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है।
विपक्ष का काम हंगामा करना है- जेपीएस राठौर
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, " सब अच्छा होगा, प्रदेश के हित में होगा। प्रदेश के विकास के लिए, प्रदेश के समग्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो हताश हैं,… pic.twitter.com/xVD1sBgTb7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा
आज विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। 11 बजे सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और हंगामा करना शुरू कर दिया।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- प्रदेश के हित में होगा
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, " सब अच्छा होगा, प्रदेश के हित में होगा। प्रदेश के विकास के लिए, प्रदेश के समग्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो हताश हैं,… pic.twitter.com/xVD1sBgTb7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
केशव बोले- 2027 में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता सपा को आने नहीं देना चाहती है और भाजपा को जाने नहीं देना चाहती है। जो सुशासन और विकास हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश की जनता महसूस कर… pic.twitter.com/GCVNvUGIN1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
विकास की गति को आगे बढ़ाएगा अनुपूरक बजट- वित्त मंत्री
आज विधानसभा में योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट हमारे विकास की गति को आगे बढ़ाएगा।
वंदे मातरम् के मूल मंत्र को सभी लोग समझें- सतीश महाना
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "वन्दे मातरम् गीत भारत के यशगान के लिए, भारत की संस्कृति और संस्कारों के लिए, भारत की गरिमामय स्वरूप के लिए है। मैं वन्दे मातरम् के मूल मंत्र और उद्देश्य को समझने के लिए सबको कहूंगा''
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "वन्दे मातरम् गीत भारत के यशगान के लिए, भारत की संस्कृति और संस्कारों के लिए, भारत की गरिमामय स्वरूप के लिए है...मैं वन्दे मातरम् के मूल मंत्र और उद्देश्य को समझने के लिए सबको कहूंगा। ये कोई धार्मिक गीत नहीं है भारत… pic.twitter.com/kpUJtXrtfR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है- शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सप्लीमेंट्री बजट पर कहा, "हर बार लाते हैं, लेकिन 30% भी खर्च नहीं कर पाते हैं। ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है...।"
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सप्लीमेंट्री बजट पर कहा, "हर बार लाते हैं 30% खर्च नहीं कर पाते हैं। ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है...ये अपनी नाकामी छिपाने के लिए बजट ला रहे हैं। खर्च कर नहीं पाते हैं।" pic.twitter.com/aFeZmlQWNT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
UP Monsoon Session LIVE: अनुपूरक बजट पर बोले सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- सप्लीमेंट्री बजट के जो प्रावधान हैं, विशेष रूप से चल रहे योजनाओं को पूरा करना और जहां पर आवश्यकता पड़े जो जनहित के काम जरूरी हों उनको करवाना।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश होने पर कहा, "सप्लीमेंट्री बजट के जो प्रावधान हैं विशेष रूप से चल रहे योजनाओं को पूरा करना और जहां पर आवश्यकता पड़े जो जनहित के काम जरूरी हों उनको करवाना। मैं समझता हूं कि ये बजट हमारे… pic.twitter.com/PfrBUibHjE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन
UP Monsoon Session LIVE: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। बजट का आकार 25 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।
पहली बार पूरा वंदे मातरम् का गायन
सुबह 11 बजे मानसून सत्र की शुरुआत में पहली बार पूरा वंदे मातरम् का गायन हुआ।
केशव बोले- मथुरा और काशी में भी मंदिर बनेगा
UP Monsoon Session LIVe: केशव मौर्य ने विधान परिषद में कहा कि मथुरा और काशी में भी मंदिर बनकर रहेगा।
विधान परिषद में दोनों पक्षों में तीखी बहस
विधानमंडल में केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इस पर सपा नेताओं ने जवाब दिया- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले।
UP Monsoon Session LIVE: केशव का तंज
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर इनकी छाती फट रही है।
सपा विधायक लाल बिहारी यादव बोले- ट्रस्ट के गठन से ही भ्रष्टाचार
सपा विधायक लाल बिहारी यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि जब ट्रस्ट बना तो RSS और बीजेपी के लोगों को सदस्य निर्वाचित किया गया। मंदिर ट्रस्ट में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोगों का वर्चस्व है। ट्रस्ट के गठन से ही भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हैं।
विधानमंडल सत्र का आगाज हंगामेदार रहा
UP Monsoon Session LIVE: सपा नेताओ ने ‘चंदा चोर गद्दी छोड़’ नारा लगाया। सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की जा रही।
विधानपरिषद में केशव मौर्य का तंज
विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा- रामलला जन्मभूमि पर 500 साल बाद निर्माण हुआ। हजारों साल तक लोग देखेंगे। सपा ने 1990 में राम भक्तों की हत्या की थी। ये लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे।
अखिलेश ने लिखा- आरंभ ही प्रचंड है
विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- आरंभ ही प्रचंड है।
उप्र की विधानसभा: आरंभ ही प्रचंड है! pic.twitter.com/SoWjOf57Hc
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 3, 2026
विधानपरिषद में राम मंदिर चोरी का मुद्दा उठा
UP Monsoon Session LIVE: विधानपरिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सदन में उठाया। कहा कि श्रद्धालु अपनी इच्छा से मंदिरों में चढ़ावा देते हैं। ऐसे में चढ़ावे के पैसे में गड़बड़ी गंभीर मामला है।
UP Monsoon Session LIVE: 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट
बुधवार और बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के साथ विधायी कार्य संपन्न कराकर सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
बीजेपी नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा पर बोला हमला
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग केरल, झारखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में प्रदर्शन करें। कांग्रेस और अवधेश प्रसाद ने सनातन का अपमान किया है, आपको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
सपा सरकार में गन्ना किसानों का बकाया था। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता था। अयोध्या के मुद्दे वो लोग उठा रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर कभी गोलियां चलवाई थीं।
सत्र के शुरू होने से पहले सीएम योगी का मीडिया को संबोधन
सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में आए हुए सभी माननीय सदस्यों का स्वागत करता हूं। पिछले नौ वर्षों में इसी संवाद से हम प्रदेश में बेहतर करने का प्रयास कर पाए।

दिवंगत सपा विधायक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया
UP Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सपा नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
सपा के विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा के कई विधायक पोस्टर-बैनर लेकर विधानसभा पहुंचे। कई विधायक दान पेटी लेकर पहुंचे थे।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा महत्वपूर्ण है- नेता प्रतिपक्ष
UP Assembly Monsoon Session LIVE: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, "सदन में चढ़ावा चोरी, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी...प्रभु राम के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, वो पहला मुद्दा है।"
सपा नेता साइकिल से विधानसभा पहुंचे
UP Assembly Monsoon Session LIVE: समाजवादी पार्टी के नेता ज़ाहिद बेग अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और E20 पेट्रोल के मुद्दे के पोस्टर लेकर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे।
सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
UP Assembly Monsoon Session LIVE: सत्र में भाग लेने सदन में जाने से पहले सीएम योगी ने संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा के बाहर सपाइयों का प्रदर्शन
सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था, 'चंदा चोर...गद्दी छोड़'।
