विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly Session: कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था; इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

Updated: Wed, 31 Jan 2024 09:58 PM (IST)

UP Assembly Session विधानसभा के प्रथम सत्र-2024 के अवसर पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से हजरतगंज के आसपास की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई मार्गो ...और पढ़ें

कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था; इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था; इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधानसभा के प्रथम सत्र-2024 के अवसर पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से हजरतगंज के आसपास की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।  वाहन चालकों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग से होगा।

विधानभवन और लोकभवन के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। यह जानकारी बुधवार ट्रैफिक पुलिस कार्यालय से दी गई।

इधर से नहीं जा सकेंगे

  • बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन रोड, डीएसओ, हजरतगंज चौराहे की ओर। - डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर।
  • रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग के रास्ते हजरतगंज चौराहे को।
  • महानगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बस सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते हजरतगंज।
  • चारबाग से आने वाली सिटी और रोडवेज बसे हुसैनगंज अथवा रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग को।
  • गोमतीनगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बसे सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर।
  • परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से विधानसभा मार्ग को।
  • डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहा से रायल होटल चौराहे को।

इधर से जा सकेंगे

  • लालबत्ती चौराहा से कैंट अथवा गोल्फ क्लब चौराहे के रास्ते।
  • पार्क रोड से मेफेयर तिराहे के रास्ते।
  • कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, चिरैया झील अथवा बर्लिंगटन के रास्ते।
  • बैकुंठ धाम, 1090, गांधी सेतु से बंदरिया बाग और कैंट के रास्ते।
  • केकेसी तिराहे से लोको, कैंट अथवा बर्लिंगटन चौराहे से कैसरबाग के रास्ते।
  • बैकुंठ धाम से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील से कैसरबाग अथवा गांधी सेतु, बंदरिया बाग से कैंट के रास्ते।
  • कैसरबाग अथवा चिरैयाझील, संकल्प वाटिका एवं सिकंदरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहे के रास्ते।
  • हजरतगंज चौराहे से मेफेयर, सिकंदरबाग अथवा रायल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट के रास्ते।

डायवर्जन मार्ग पर यदि समस्या अथवा जाम है। इस दौरान इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन अथवा दमकल जाम में फंसा है। इस पर वाहन चालक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर फोन करके सूचना देनी होगी। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम से निकालेगी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पर बोली कांग्रेस, 'यह अखिलेश की सरासर मनमानी; गठबंधन की मर्यादा...'