यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP ATS: महज 2 हजार रुपये के लिए देश से कर डाली गद्दारी; ISI को भेज रहा था भारतीय सेना की जानकारी
UP ATS यूपी एटीएस ने बताया है कि आरोपी ने फेसबुक पर शैलेश चौहान के नाम से अपना फेसबुक अकाउंट बना रखा था। असल में उसका नाम शैलेश कुमार है। वह पाकिस्ता ...और पढ़ें

HighLights
- फेसबुक के माध्यम से ISI हैंडलर से हुई दोस्ती
- सेना से जुड़ी जानकारी भेजता था आरोपी पाकिस्तान
- पुलिस को एक मोबाइल फोन और 520 रुपये बरामद हुए हैं
लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस की ओर से बताया गया है कि कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो हो रही थी कि पाकिस्तान की ओर से भारत में कुछ लोगों का धन का लालच देकर जासूसी कराई जा रही है। इसपर जांच की गई तो यूपी एटीएस ने शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
फेसबुक पर भारतीय सेना की वर्दी में फोटो लगा कर रहा था जासूसी
पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी शैलेश कुमार ने शैलेश चौहान के नाम से फेसबुक पर आइडी बनाई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने फेसबुक पर भारतीय सेना की वर्दी पहने अपनी प्रोफाइल फोटो लगा रखी थी। वह खुद को भारतीय सेना का जवान ही बताता था। फेसबुक पर आरोपी शैलेश चौहान हरलीन कौर नाम की लड़की से संपर्क में आया। इस दौरान दोनों की बात होने लगी।
2000 हजार रुपये के लिए की देश से गद्दारी
आपको जानकार हैरानी होगी कि आरोपी शैलेश चौहान आईएसआई की हेंडलर हरलीन कौर और प्रीति से बात करता था। इन दोनों को भी उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया हुआ था।
पैसों के लालच में शैलेश ने सेना के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सेना की गाड़ियों की मूवमेंट की फोटो फेसबुक और Whtsapp के माध्यम से आईएसआई की हैंडलर प्रीति और हरलीन को भेजी। यूपी एटीएस ने बताया कि इसके बदले आरोपी शैलेश को आईएसआई ने फोन पे के माध्यम से अप्रैल महीने में दो हजार रुपये भी दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान यूपी जिले के कासगंज के गांव जिनौल थाना पटियाली के रूप में हुई है।