विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:22 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 06:28 AM (IST)

भाजपा के आठ प्रत्याशी सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा के आठ प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे।

  3. प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेता साथ होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित किए गए सभी आठ प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्री व अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर एकत्र होंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से नामांकन के लिए प्रस्थान करेगें।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा के सेंटर और तारीखें बदलीं, नया एडमिट कार्ड जारी