Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP भाजपा ने जारी की प्रभारियों की सूची, विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नियुक्तियां काफी महत्वपूर्ण

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:24 PM (IST)

    UP BJP: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेद ...और पढ़ें

    भाजपा के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा

    भाजपा के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा

    HighLights

    1. वर्ष 2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, क्षेत्र व मोर्चों के प्रभारियों का एलान

    2. छह क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी, सात मोर्चों के लिए भी प्रभारी तय

    3. संगठन विस्तार से लेकर मीडिया और ‘मन की बात’ तक का काम बांटा

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को क्षेत्र और मोर्चा के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें 13 नये चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यह नियुक्तियां काफी महत्वपूर्ण माना जा रही है।

    भाजपा ने प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को संगठनात्मक स्तर पर और धार देनी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

    मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन जिम्मेदारियों के वितरण में भी चुनाव के लिहाज से सामाजिक समीकरणों को साधा गया है। नई व्यवस्था में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल क्षेत्रवार संगठन को सक्रिय करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक वर्गों और मोर्चों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने में किया जाएगा।

    प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र

    भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी को कानपुर, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध और प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह पार्टी ने प्रदेश के सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ संगठनात्मक चेहरों को तैनात किया है।

    खबरें और भी

    प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा सौंपा

    सामाजिक समीकरणों को साधने के लिहाज से मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी ने प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, प्रदेश महामंत्री संजय राय को पिछड़ा मोर्चा और प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, डा. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है।

    मुख्यालय स्तर पर भी अलग-अलग दायित्व

    संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्यालय स्तर पर भी अलग-अलग दायित्व बांटे गए हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर विस्तारक योजना के संयोजक होंगे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को ‘मन की बात’ का सह-संयोजक बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति की है। पार्टी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिहाज से अहम रहेगी।

    भाजपा का संगठनात्मक माइक्रो मैनेजमेंट

    राजनीतिक रूप से इन नियुक्तियों को 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के संगठनात्मक माइक्रो मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र प्रभारियों के माध्यम से जिलों और मंडलों तक संगठन की गतिविधियों की निगरानी होगी, जबकि मोर्चा प्रभारी अलग-अलग सामाजिक समूहों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाएंगे। खासकर पिछड़ा, अनुसूचित जाति, महिला, युवा और किसान मोर्चों की जिम्मेदारियां 2027 के सामाजिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन प्रभारियों के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और सामाजिक संपर्क अभियानों को गति देने पर जोर रहेगा। इस नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2027 से पहले भाजपा के संगठन को चुनावी मोड में पूरी तरह सक्रिय करना होगी।

    क्षेत्र प्रभारी

    रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, पश्चिम
    गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज
    शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर
    दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध
    रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी
    अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर

    मोर्चा प्रभारी

    राजेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा
    संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा
    डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
    कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा
    डॉ. प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
    देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
    शंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा

    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नामों की सूची में कानपुर, गोरखपुर से काशी तक 13 चेहरों को शामिल किया गया है। बीजेपी ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी ने सीनियर नेताओं को उतारा है। जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं।

    ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विस्तारक योजना, अर्चना मिश्रा को मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को मन की बात के लिए प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पार्टी के 18 प्रभारियों में तीन महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। एक को अनुसूजित जनजाति का प्रभारी और दूसरी को मन की बात की जिम्मेदारी। कामेश्वर सिंह महिला मोर्चा के प्रभारी बने हैं। संजय राय को अवध क्षेत्र से हटाकर पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। संजय राय खुद अगड़े समाज से हैं। महिला मोर्चे की जिम्मेदारी कामेश्वर सिंह संभालेंगे और पिछड़े मोर्चे को अगड़े संजय राय संवारेंगे।