यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: यूपी BJP में होगा बड़ा बदलाव, 40 से ज्यादा जिलों को मिलेंगे नए अध्यक्ष; इस दिन जारी होगी लिस्ट
UP Politics यूपी में भाजपा बड़ा बदलाव करने जा रही है। भाजपा जिलों में सांगठनिक बदलाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी अपने 40 से 50 ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी में भाजपा संगठन बड़ा बदलाव करने जा रही है।
- BJP अपने 40 से 50 प्रतिशत सांगठनिक जिलों में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष नामित करेगी।
- भाजपा नए जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी सप्ताह कर सकती है।
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में भाजपा संगठन बड़ा बदलाव करने जा रही है। भाजपा जिलों में सांगठनिक बदलाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी अपने 40 से 50 प्रतिशत सांगठनिक जिलों में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष नामित करेगी। जानकारी के अनुसार, भाजपा नए जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी सप्ताह कर सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठक कर नए जिलाध्यक्षों के संभावित नामों पर चर्चा की। पार्टी के सभी संगठन क्षेत्रों से प्रदेश नेतृत्व को जिलाध्यक्षों के नामों के पैनल भेजे जा चुके हैं। शुक्रवार को दोनों शीर्ष प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मंथन किया।
लोकसभा चुनाव में यूपी अहम
गौरतलब है, घोसी उपचुनाव की हार के बाद से भाजपा सक्रिय हो गई है। यही कारण है कि भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर भी काफी गंभीर होकर मंथन करने में जुटी। केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा सारे जतन कर रही है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश आम चुनाव को लेकर गंभीर है। क्योंकि भाजपा को यूपी से सबसे ज्यादा (Lok Sabha Seats in Uttar Pradesh) उम्मीदें हैं। पार्टी इस रणनीति के अंतर्गत काम कर रही है कि यदि लोकसभा चुनाव में अन्य राज्यों में उसकी कुछ सीटें कम भी हो जाएं तो उनकी भरपाई उत्तर प्रदेश से की जा सके।