Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ईमानदारी से विकास कार्यों को बढ़ाएं आगे...', प्रशासक बनाए गए ब्लॉक प्रमुखों को राजभर ने दी सलाह

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:10 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त किया गया है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह ग्रामीण वि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूपी में ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किया गया।

    2. ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद यह फैसला।

    3. ग्रामीण विकास कार्यों को जारी रखने का उद्देश्य।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में ग्राम प्रधानों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दिया गया है. इस फैसले पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम प्रधानोें, जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों (ब्लॉक प्रमुखों) को प्रशासक बनाकर सरकार ने इन सभी पर भरोसा जताया है।

    अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह ईमानदारी और पूरी मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं, जिन योजनाओं का काम चल रहा है उन्हें समय से पूरा कराएं। राजभर ने कहा है कि प्रशासक बनाए जाने की इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पूर्ववत चलते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- प्रधान व जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद 826 ब्लॉक प्रमुख भी प्रशासक, उत्तर प्रदेश में पहली बार मिली जिम्मेदारी