विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से, 24 तक होने वाली परीक्षा 15 दिन में होगी पूरी; चेक करें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:50 PM (IST)

UP Board Exam 2027 Date Declared : शासन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे ...और पढ़ें

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी।

HighLights

  1. शासन ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

  2. शासन ने दोनों परीक्षाओं को 15 दिन में कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराई जाएंगी। शासन ने दोनों परीक्षाओं को 15 दिन में कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है। यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भगवती सिंह ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराने की अनुमति मांगी थी। शासन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी।

बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

दिवस तथा दिनांक समय हाईस्कूल (Class 10) विषय इण्टरमीडिएट (Class 12) विषय
शुक्रवार
05 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
हिन्दी, प्रारम्भिक हिन्दी

-
-

हिन्दी, सामान्य हिन्दी
सोमवार
08 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
सामाजिक विज्ञान

NCC (एन०सी०सी०)
व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (प्रथम प्रश्नपत्र)

अंग्रेजी
मंगलवार
09 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
-

मानव विज्ञान
कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)-I, कृषि शस्य विज्ञान-VI

नागरिक शास्त्र
बुधवार
10 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
अंग्रेजी

इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, आटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, IT/ITES, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेल ट्रेडिंग आदि
व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (द्वितीय प्रश्नपत्र)

इतिहास
शुक्रवार
12 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
गृह विज्ञान (बालिकाओं एवं बालकों के लिए)

-
व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (तृतीय प्रश्नपत्र)

जीव विज्ञान, गणित
शनिवार
13 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
गणित

-
शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान-II, कृषि अर्थशास्त्र-VII

अर्थशास्त्र
सोमवार
15 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
संस्कृत

-
संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

रसायन विज्ञान
मंगलवार
16 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

-
समाज शास्त्र

कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान-III, कृषि जन्तु विज्ञान-VIII, भूगोल
बुधवार
17 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
विज्ञान

-
व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (चतुर्थ प्रश्नपत्र)

भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
बृहस्पतिवार
18 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
संगीत वादन

कम्प्यूटर
कृषि अभियंत्रण-IV, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-IX

चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
शुक्रवार
19 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
सिलाई

वाणिज्य
व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (पंचम प्रश्नपत्र)

मानव विज्ञान
शनिवार
20 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
उर्दू

-
उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
सोमवार
22 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
चित्रकला, रंजनकला

-
सामान्य आधारिक विषय (व्यावसायिक वर्ग), कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी-V, कृषि रसायन विज्ञान-X

व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग), गृह विज्ञान
मंगलवार
23 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
संगीत गायन

पालि, अरबी, फारसी
लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग)

एन०सी०सी०, पालि, अरबी, फारसी
बुधवार
24 फरवरी, 2027
प्रातः 08:30 - 11:45

सायं 02:00 - 05:15
कृषि

-
कम्प्यूटर

संस्कृत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।