Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 में हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर का बजा डंका, कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:23 PM (IST)

    UP Board Results 2026: हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर की कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बाबू राम सावित्री देवी इंटर कालेज की बालिकाओं का कमाल

    डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को प्रयागराज में घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा. इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।

    मेरिट लिस्ट में सीतापुर का डंका बजा है। हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर की कशिश वर्मा व शिखा वर्मा टॉपर हैं। बाबू राम सावित्री देवी इंटर कालेज की कशिश वर्मा ने हाई स्कूल में 97.83 प्रतिशत और शिखा वर्मा ने इंटर में 97.60 प्रतिशत नंबर लाकर टॉप किया। बाराबंकी का अंशिका वर्मा ने भी हाई स्कूल में 97.83 अंक के साथ संयुक्त रूप के टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के टापर सीतापुर के हैं।

    इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पाने वाली शिखा वर्मा को 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पाने वाली नंदिनी गुप्ता व श्रेया वर्मा को को 97.20, तृतीय स्थान पाने वाली सुरभि यादव व पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले।