हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के UP Board Results 2026 विद्यार्थियों की डिजिलॉकर तक पहुंच होगी आसान, करें क्यूआर कोड स्कैन
UP Board Results 2026: परिणाम की घोषणा के साथ ही डिजिलाकर पर अंकपत्र/प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा। ...और पढ़ें

उपल्ब्ध कराए गए क्यूआर कोड (ORCode) को स्कैन कर सकते
HighLights
50.93 लाख छात्र-छात्राएं हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में हुए हैं सम्मिलित
पिछली बार की तुलना में दो दिन पहले आएगा परिणाम
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड से पंजीकृत 50.93 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज शाम को चार बजे के बाद से समाप्त हो जाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज के सभागार में घोषित किया जाएगा।
परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकेगा। परिणाम की घोषणा के साथ ही डिजिलाकर पर अंकपत्र/प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा। इस बार यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों की डिजिलॉकर तक पहुंच को आसान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन की व्यवस्था की है।
विद्यार्थी अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के ब्राउजर में डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर निम्र लिंक खोले और डिजिलॉकर परिणाम पोर्टल तक शीप्र पहुंच के लिए उपल्ब्ध कराए गए क्यूआर कोड (ORCode) को स्कैन कर सकते हैं।
वेब साइट खुलने पर होम पेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट सेक्शन में जाएं। सूची में यूपी बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट का का चयन करें।
इसके बाद परीक्षा का वर्ष (2026) एवं कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
आवश्क विवरण दर्ज करें: कक्षा हाईस्कूल: रोल नंबर और डेट आफ बर्थ
कक्षा : इंटरमीडिएट- रोल नंबर और माता का नाम
मैंने नियम एवं शर्त पढ़ ली हैं और उनसे सहमत वाले चेक बाक्स को चयनित करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम स्क्रीन प्रदर्शित होगा।
उसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
डिजिटल मार्कशीट प्राप्त करना: अथ्यर्थी पर क्लिक कर डिजिलॉकर में अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष निर्देश
जिन अभ्यर्थी का Digilocker में पंजीकरण नहीं है, वे अपने मोबइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद में इश्यूड डॉक्युमेंट अथवा सर्च डॉक्युमेंट सेक्शन में जाकर मार्कशीट प्राप्त करें।
डिजिलॉकर से प्राप्त डिजिटल मार्क शीट वैध एवं प्रामणिक मानी जाएगी।
खबरें और भी
डिजिलॉकर और UMANG ऐप का करें उपयोग
भारी ट्रैफिक के कारण कई बार आधिकारिक वेबसाइट्स धीमी हो जाती हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे DigiLocker और UMANG ऐप का उपयोग करें। डिजिलॉकर के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो पूरी तरह मान्य होती है।
राज्यस्तरीय मेरिट सूची भी जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डा. महेंद्र देव परिणाम की घोषणा करने के साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत एवं राज्यस्तरीय मेरिट सूची भी जारी करेंगे। परीक्षा में कुल 50.93 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जबकि 2.87 लाख ने पंजीकरण कराने के बावजूद परीक्षा छोड़ दी थी।
वर्ष 2025 की अंतिम तिथि दो अप्रैल की जगह इस वर्ष मूल्यांकन चार अप्रैल तक कराए जाने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षाफल दो दिन पहले जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। पिछली बार परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 कार्यदिवसों में 12 मार्च को समाप्त हुई थी।
परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संचालित
हाईस्कूल में 26.02 लाख तथा इंटरमीडिएट में 24.91 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक 8033 केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संचालित की गई थी। मूल्यांकन कार्य भी 15 कार्यदिवस में 18 मार्च से चार अप्रैल तक 254 केंद्रों पर कराया गया। बोर्ड ने पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में मूल्यांकन के अंक आफलाइन के साथ-साथ पोर्टल पर आनलाइन भी परीक्षकों से फीड कराए थे।
#upboardpryj #UPBoardResult2026 pic.twitter.com/uZ0OZpitTN
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026