विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board 2026: यूपी बोर्ड का नया फरमान, 15 नवंबर तक स्कूलों को अपलोड करना होगा शिक्षकों का डाटा

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:57 PM (IST)

यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 नवंबर तक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. 15 नवंबर तक अपलोड होगा शिक्षकों का डेटा।

  2. 2027 बोर्ड परीक्षाओं हेतु पहचान पत्र बनेंगे।

  3. त्रुटिरहित विवरण अपलोड करने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी बोर्ड से संबद्ध राजधानी समेत मंडल के सभी माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण 15 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित डेटा अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा, मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षण सहित अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे।

संयुक्त निदेशक डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालयों को शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और विषय का विवरण सही दर्ज करना होगा। स्नातक व परास्नातक के विषयों के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे।

विद्यालय छोड़ चुके या दिवंगत शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम हटाने और नवनियुक्त कर्मियों का विवरण जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एक शिक्षक का नाम दो विद्यालयों में दर्ज नहीं होना चाहिए। डिबार शिक्षक और प्रधानाचार्यों को संबंधित श्रेणी में दर्शाना होगा। राजधानी समेत सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव के विद्यालयों में यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एसीएस शिक्षा की बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सलाह, ‘रिवर्स टाइम टेबल’ से पूरा कराएं पाठ्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।