Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP Budget 2025: 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश, CM योगी ने कहा- गरीब-किसान, युवा महिलाओं के उत्थान को समर्पित है ये बजट

योगी सरकार गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश क‍िया। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं व बच्चों का भी ध्‍यान रखा है।

By Vinay Saxena Thu, 20 Feb 2025 01:52 PM (IST)
News Article Hero Image

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। 

योगी सरकार ने बजट में खेती-किसानों सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को और गति दे दी है। किसानों और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं में भारी-भरकम राशि का प्रावधान किया गया है।

वर्ष 2025 -2026 के बजट में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण और उत्थान का विशेष ख्याल रखा है। योगी सरकार उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी प्रदान करने की नई योजना ला रही है। बजट में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। 

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवेज की कनेक्टिविटी और बेहतर की जाएगी। गुरुवार को विधानमंडल में पेश किए गए बजट में सरकार ने चार नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1,050 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इन एक्सप्रेसवेज के निर्माण के बाद तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों काशी, प्रयागराज व हरिद्वार की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की तरफ से इनका निर्माण कराया जाएगा।

अपने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुके बेसहारा वृद्धजनों के लिए योगी सरकार सहारा बनेगी। प्रदेश सरकार ने श्रवण की भूमिका निभाते हुए बजट में वृद्धजनों की सेवा और सहायता का विशेष ध्यान रखा है। इतना ही नहीं सरकार ने आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े समाज के हर वर्ग की मदद के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। गरीबों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनकी सहायता करने के लिए संचालित समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के लिए वर्ष 2025-26 में अपना बजट बढ़ा दिया है।

20 Feb 20251:52:27 PM
सीएम योगी ने कहा- गरीब, किसान और युवा महिलाओं के उत्थान को समर्पित है ये बजट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर कहा, "पहली बार 65 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं जिनमें 14 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक थे... 2025-26 का यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान और युवा महिलाओं के उत्थान को समर्पित है... यह बजट 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है... यह बजट डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।"

20 Feb 20251:07:01 PM
28,478.34 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामि‍ल

बजट में 28 हजार 478 करोड़ 34 लाख रुपये (28,478.34 करोड़ रुपये) की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं।

20 Feb 202512:28:21 PM
UP Budget 2025 Live: योगी सरकार का मेधावी छात्राओं को तोहफा

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की।

20 Feb 202512:15:55 PM
UP Budget 2025 Live: यूपी के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है।

20 Feb 202511:52:50 AM
UP Budget 2025 Live: प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा क‍ि मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

20 Feb 202511:13:11 AM
UP Budget 2025 Live: सीएम योगी के साथ व‍िधानसभा पहुंचे व‍ित्त मंत्री

उत्तर प्रदेश बजट सत्र 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे।

20 Feb 202510:41:59 AM
UP Budget Live: कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट से पहले की पूजा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। राज्य के वित्त मंत्री आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करेंगे।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

राज्य के वित्त मंत्री आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करेंगे। pic.twitter.com/q60ES4hwP7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
20 Feb 202510:39:02 AM
UP Budget 2025 Live: सीएम योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/MQhBhMXpul

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
20 Feb 202510:19:37 AM
UP Budget 2025: धरातल पर उतारेगी लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजना

बजट से सरकार लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजनाओं को धरातल पर उतारेगी। सभी एक्सप्रेसवे को लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने की योजनाओं के लिए धनराशि मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे एक दूसरे से जुड़ जाएंगे तो एक से दूसरे शहर पहुंचने में ना सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि प्रदेश में आर्थिक व कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी। चार नये एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था किए जाने की चर्चा है।

20 Feb 20259:55:27 AM
UP Budget 2025 Live: महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के ल‍िए बजट

योगी सरकार के इस बजट महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के मद में भी अच्छा खासा बजट मिलने की उम्मीद है।

20 Feb 20259:49:43 AM
CM Yogi UP Budget: बजट में गन्ना क‍िसानों के ल‍िए भी इंतजाम

गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजाम भी बजट में दिखेगा। इसके अलावा किसानों को खाद, बीज आसानी से मिल सके इसका इंतजाम भी दिखेगा।

20 Feb 20259:47:19 AM
UP Budget 2025 Live: बजट में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्‍यान

मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत वे सभी गांव शामिल किए जाएंगे जो अभी पक्के संपर्क मार्गों से अछूते हैं। सरकार बजट में समाज के सभी वर्गों को कुछ ना कुछ देती नजर आएगी। बजट के माध्यम से पर्यावरण रक्षा की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us