UP Budget 2026: अपने कर राजस्व से 3.35 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार
योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया है। इसमें विकास कार्यों और परिसंपत्तियों के सृजन पर 1.78 लाख ...और पढ़ें

HighLights
2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट।
विकास कार्यों पर 1.78 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय।
अपने कर राजस्व से 3.34 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में विकास कार्यों और परिसंपत्तियों के सृजन (पूंजीगत परिव्यय) पर 1.78 लाख करोड़ रुपये(सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.47 प्रतिशत) खर्च करेगी।
बजट को ईंधन देने के लिए राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में स्वयं के कर राजस्व से 3.34 लाख करोड़ रुपये जुटाने का इरादा जताया है।
केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के जरिये 2.68 लाख करोड़ रुपये और केंद्र सरकार से सहायता अनुदान के तौर पर 98,772 करोड़ रुपये और करेत्तर राजस्व के तौर पर 26,754 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान जताया गया है।