विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी उपचुनाव: भाजपा ने नौ सीटों पर तय किए प्रत्याशी, एक रालोद के लिए छोड़ी; दिल्ली में हुआ मंथन

Published: Mon, 14 Oct 2024 07:37 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में हुई भाजपा की अहम ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ। - फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ। - फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में हुई भाजपा की अहम बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक सीट सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ेगी। एक-दो दिन में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए।

सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों भाजपा कोर कमेटी ने जिन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था उन पर चर्चा के बाद एक-एक नाम को अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में मीरापुर सीट को रालोद के लिए छोड़ने का निर्णय भी किया गया है। यह सीट पहले भी रालोद के पास ही थी। निषाद पार्टी जरूर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी लेकिन सूत्रों के अनुसार उसे कोई सीट नहीं मिलेगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मौर्य को निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद से बात करने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा और सीसामऊ पर उपचुनाव होना है। इनमें पांच सीटें समाजवादी पार्टी जबकि रालोद और निषाद पार्टी के पास एक-एक और भाजपा तीन सीटों पर विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती थी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव छह सीटों पर प्रत्याशी उतारने के साथ ही कांग्रेस से गठबंधन कर उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सपा, कांग्रेस को दो सीटें दे सकती है। बसपा भी ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी हैं।

भाजपा ने 396 शक्ति केंद्रों पर चलाया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भाजपा ने शहर के 396 शक्ति केंद्रों पर अधिकतम सदस्यता अभियान को चलाया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान टीम ने विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बशीरतगंज वार्ड और अमीनाबाद चौराहे पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रमों में सौ से अधिक कुलियों को भी भाजपा का सदस्य बनाया गया। जय हिंद चौराहे पर आयोजित कैंप में 230 से अधिक क्षेत्रवासियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।एमएलसी मुकेश शर्मा ने जियामऊ क्षेत्र में बूथ संख्या 264 पर सदस्यता अभियान चलाया।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुनील यादव, सुमित रावत और पप्पू यादव साथ में उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सदस्यता कैंप में मुख्य रूप से रमेश तूफानी, रजनीश गुप्ता, अभिषेक खरे, हिमांशु राज सोनकर, मनोज रस्तोगी, पंकज भार्गव, विपिन सोनकर, दीपक सोनकर, अंकित गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: UP News: चुनाव दर चुनाव फेल होते फॉर्मूलों से BSP का अस्तित्व खतरे में! हरियाणा में भी खिसका मायावती का जनाधार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।