विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सचिव स्तर के IAS अधिकारी ही बन सकेंगे भूतत्व व खनिकर्म निदेशक, योगी कैबिनेट का फैसला

Published: Wed, 05 Aug 2026 11:48 AM (IST)

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने भूतत्व व खनिकर्म विभाग में निदेशक पद के लिए द्वितीय संशोधन नियमावली को मंजूरी दी है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भूतत्व व खनिकर्म विभाग में अब सचिव स्तर के आइएएस अधिकारी ही निदेशक बन सकेंगे। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश भूतत्व व खनिकर्म (समूह-‘क’ व ‘ख’) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली को स्वीकृति दे दी गई।

इस संशोधन के बाद अब भूतत्व व खनिकर्म निदेशक के पद पर सचिव स्तर के अधिकारी ही तैनात हो सकेंगे। अभी यह पद विशेष सचिव स्तर के अधिकारी का है।

इसके साथ ही अपर निदेशक के पद पर आइएएस संवर्ग से विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। कैबिनेट ने खान अधिकारी के तीन पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजने और उनकी शैक्षिक अर्हता के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें- UP Labour Code 2026: योगी कैबिनेट की मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान अनिवार्य