Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP CM Yogi Adityanath: सोशल मीडिया एक्स पर भारतीय राजनेताओं में PM मोदी के बाद CM योगी के बढ़े फॉलोअर्स

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 01:54 AM (IST)

    UP CM Yogi Adityanath- इंटरनेट मीडिया पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इंटरनेट मीडिया एक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार ...और पढ़ें

    एक माह में 2.67 लाख से अधिक बढ़े योगी के फालोअर्स
    एक माह में 2.67 लाख से अधिक बढ़े योगी के फालोअर्स

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो: इंटरनेट मीडिया पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इंटरनेट मीडिया एक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक माह में मुख्यमंत्री योगी के 2.67 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक माह में 6.32 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। भारतीय राजनेताओं में मोदी के बाद योगी के ही सर्वाधिक फॉलोअर्स बढ़े हैं।

    एक्स ने दुनिया भर के ऐसे लोगों की सूची जारी की है जिन्हें पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। इस सूची में भारतीय राजनेताओं में तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल गांधी हैं। राहुल के 1.82 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 

    मुख्यमंत्री योगी के कुल फॉलोअर्स की संख्या करीब 2.59 करोड़ हैं। इस सूची में सबसे आगे इसरो जिसके एक माह में 1,166,140 फॉलोअर्स बढ़े हैं। पीएम मोदी के बाद भारत से विराट कोहली हैं। इनके भी 4,74,011 फॉलोअर्स बढ़े हैं।

    राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा आज करेंगे नामांकन

    लखनऊ: पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को बतौर भाजपा प्रत्याशी विधान भवन में नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य सरकार के मंत्री व भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 

    खबरें और भी

    नामांकन के लिए डाॅ. शर्मा सुबह 10.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी वहां उपस्थित रहेंगे। वहां स्वागत के बाद डाॅ. शर्मा पार्टी के नेताओं के साथ नामांकन के लिए विधान भवन जाएंगे। उनके नामांकन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भी विधान भवन पहुंचेंगे। 

    यह उपचुनाव उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहा है। भाजपा ने इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए डाॅ. शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वह विधान परिषद में भाजपा के सदस्य हैं।