विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: सीएम योगी ने महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात- विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा अधिनियम

By Edited By: Shivam Yadav
Published: Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM (IST)

UP News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण बिल के राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास होने का स्वागत ...और पढ़ें

सीएम ने महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात- विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा अधिनियम
सीएम ने महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात- विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा अधिनियम

लखनऊ, राज्य ब्यूरो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण बिल के राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारित हुआ यह बिल लोकतंत्र के प्रति सभी के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बात ट्वीट के माध्यम से कही। उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज 'उच्च सदन' राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। नारी सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता यह बिल लोकतंत्र के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा”।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया स्वागत

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात हुआ है। संसद ने नए इतिहास का सृजन कर नारियों को उनका अधिकार सौंपा गया है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में मातृशक्ति को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व प्रदान करने का संकल्प निहित है।

जूट के बोरे की खरीद के लिए 103 करोड़ की स्वीकृति

लखनऊ, राज्य ब्यूरो: खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान धान खरीद के लिए 31 हजार गांठ जूट के बोरे क्रय किए जाएंगे। बोरे की खरीद के लिए जूट कमिश्नर कोलकाता को भुगतान करने के लिए प्रति गांठ 33,493.30 रुपये की दर से कुल 103.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। खाद्य आयुक्त द्वारा जूट गांठ बोरों का क्रय माहवार आवश्यकतानुसार किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को विशेष सचिव अतुल सिंह ने शासनादेश जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:- Auraiya: इंजेक्शन का नमूना फेल होने पर गोदाम पर छापा, 21.50 लाख रुपये की दवा सील; जीएसटी विभाग को दी जानकारी

यह भी पढ़ें:- UP News: यूपी के इस शहर का होगा विस्तारीकरण, सीएम योगी ने दी मंजूरी, 35 गांवों को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।