Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: यूपी में Mission Shakti को और मिलेगी मजबूती, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ; 15 से शुरू होगा अभियान

    By Edited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

    UP News 5 से 24 अक्टूबर तक सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलों ...और पढ़ें

    UP News: महिला सुरक्षा पर CM योगी के बढ़ते कदम, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ
    UP News: महिला सुरक्षा पर CM योगी के बढ़ते कदम, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ

    HighLights

    1. मुख्य सचिव ने सेफ सिटी परियोजना और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा
    2. मुख्यमंत्री 14 से करेंगे महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत
    3. 15 से 24 अक्टूबर तक सभी जिलों में आयोजित की जाएंगी रैलिया

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। 15 से 24 अक्टूबर तक सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलों में सर्किलवार रैलियां निकालकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

    मिशन शक्ति व सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द 17 नगर निगमों एवं गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी घोषित किया जाए। सेफ सिटी घोषित होने के बाद संबंधित शहर सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में रहेंगे।

    Deoria Murder Case: देवरिया नरसंहार पर एक्शन मोड में Yogi सरकार, SDM व CO समेत 15 की छुट्टी

    सिटी बसों में लगेंगे सीसीटीवी और पैनिक बटन

    इससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए 21,968 में से 5,732 कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े जा चुके हैं। नए कैमरों के लिये 4,150 स्थान चिहिन्त किए गए हैं। उन्होंने सिटी बसों व टैक्सियों में सीसीटीवी एवं पैनिक बटन लगाने का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। अभियान के तहत पहले चरण में बीट में तैनात 1,100 महिला आरक्षियों को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न जिलों में बनाए जा रहे 3,000 पिंक बूथों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और 20 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पिंक बूथ बनाए जाएं।

    खबरें और भी

    1981 माध्यमिक विद्यालयों में मिलेगा बालिकाओं का प्रशिक्षण

    उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित 1,981 माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को अक्टूबर से प्रशिक्षण देने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, सचिव गृह डा. संजीव गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Deoria Murder Case: पीड़ित परिवार ने CM योगी से लगाई गुहार, बेटी को अब सता रही ये चिंता