Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी कांग्रेस में संगठन का संकट: दो साल बाद भी गठित नहीं हो सकी प्रदेश कमेटी, बिना टीम कैसे जीतेंगे चुनावी समर?

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:30 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पिछले दो साल से प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हो पाया है, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता है। अध्यक्ष ...और पढ़ें

    दो साल बाद भी गठित नहीं हो सकी कांग्रेस की प्रदेश कमेटी। (फोटो-एएनआई)

    दो साल बाद भी गठित नहीं हो सकी कांग्रेस की प्रदेश कमेटी। (फोटो-एएनआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दो वर्ष होने जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमेटी गठित नहीं हो पाई है, जबकि विधानसभा चुनाव कुछ महीने ही दूर हैं। इससे परेशान पुराने और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को भविष्य का सफर कठिन दिखायी दे रहा है। वे सवाल उठा रहे हैं बिना टीम विधानसभा चुनाव में संघर्ष कैसे किया जा सकेगा लेकिन कांग्रेस हाईकमान फिलहाल बेखबर ही दिख रहा है?

    कांग्रेस नेतृत्व ने 17 अगस्त 2023 को बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर पूर्व मंत्री अजय राय को कमान सौंपी थी। कुछ दिनों में ही उन्हें प्रदेश की टीम मिल गयी। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पांच दिसंबर को कांग्रेस हाईकमान ने राज्य कमेटी भंग कर दी। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष टीम विहीन हो गये।

    जनवरी 2025 में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश के जिला व नगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया, मगर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं की।

    अजय राय ही संभाल रहे हैं कमान

    तकरीबन दो वर्ष होने को हैं लेकिन कांग्रेस में अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी नहीं है। आलम यह है कि जब अजय राय प्रदेश मुख्यालय पर होते हैं, तभी कुछ हलचल दिखती है वरना कांग्रेस की ढेरों इकाइयों के कार्यालय तक सूने पड़े रहते हैं।

    कई पुराने कांग्रेसियों का कहना है कि संगठन सृजन, बूथ स्तरीय संरचना, एसआइआर जैसे प्रकोष्ठों में शिथिलता है। निष्ठावान कांग्रेसी की पूछ नहीं हो रही। चुनावी समर के लिए क्षेत्रीय सेनापति तक नहीं है। विधानसभा के कठिन चुनावी समर में संघर्ष कैसे किया जाएगा?

    खबरें और भी

    संगठन मंत्री ने जल्द टीम बनाने का दिया आश्वासन

    पुराने कांग्रेसियों का कहना है कि हाईकमान को नई कमेटी का गठन करते हुये सबकी जिम्मेदारी तय करनी होगी, तभी राज्य में कुछ बात बनेगी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री अनिल यादव का कहना है कि नेतृत्व यूपी संगठन पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जल्दी यूपी कांग्रेस की टीम बनेगी।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का कहना है कि उत्तर प्रदेश की कमेटी के पदाधिकारियों का प्रस्ताव केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जल्द कमेटी घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ का मौलानाओं को करारा जवाब, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को बताया दोगलापन

    यह भी पढ़ें- 'नालायक औलादों को समझा लो, वरना...', सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी- दोस्ती में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं