यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी कांग्रेस ने सपा पर बोला डायरेक्ट हमला, लोस चुनाव पर भी खोले पत्ते; राय ने कहा- नहीं करनी चाहिए थी ये गलती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आईएनडीआईए गठबंधन के तहत इनमें ...और पढ़ें

HighLights
- बागेश्वर उपचुनाव में सपा को नहीं उतारना चाहिए था उम्मीदवार
- उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना करवाने की मांग
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आईएनडीआईए गठबंधन के तहत इनमें से कितनी सीटें समाजवादी पार्टी को देनी हैं, उसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में सपा को अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए था। इसकी वजह से भाजपा की जीत हो गई। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
सरकार पर लगाया संरक्षण का आरोप
सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाल पाने में असफल हो रहे हैं। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
देवरिया और कानपुर की घटना निंदा की
देवरिया में दो नाबालिग बच्चों सहित छह लोगों की निर्मम हत्या एवं कानपुर में दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह के साथ भाजपा पार्षद-पति द्वारा की गई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में भाजपा नेताओं द्वारा चिकित्सक की हत्या के आरोपियों को सरकार बचा रही है। अमेठी व आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं।
खबरें और भी
उप मुख्यमंत्री के संरक्षण में जमीन पर कब्जा
उन्होंने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री के संरक्षण में कौशांबी में जमीन पर कब्जा व दलितों की हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने की कवायद की गई है। कानपुर में दवा व्यापारी के साथ पार्षद पति द्वारा की गई मारपीट के मामले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पीआरओ का कमिश्नर आफिस पर जाकर अपराधियों को बचाने के लिए उनको धमकाने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दलितों के विरुद्ध औसतन 34 अपराध की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। वहीं 135 अपराध महिलाओं के विरुद्ध रोज हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Census: अखिलेश यादव के लिए कितनी फायदेमंद है बिहार की जातीय जनगणना? मसले पर भाजपा सरकार को किया चैलेंज