यूपी की चुनावी तैयारियों पर कांग्रेस करेगी मंथन, 10 अगस्त को दिल्ली में जुटेगी राज्य इकाई की टीम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन के लिए कांग्रेस ने राज्य इकाई को 10 अगस्त को दिल्ली बुलाया है। इस बैठक में संगठन की स्थिति, गठबंधन और ...और पढ़ें

यूपी की चुनावी तैयारी को लेकर कांग्रेस करेगी मंथन।
HighLights
कांग्रेस की यूपी इकाई की 10 अगस्त को दिल्ली में बैठक।
संगठन की स्थिति और गठबंधन पर होगी चर्चा।
राजेंद्र पाल गौतम भी चुनावी तैयारियों में शामिल होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन दुरुस्त करने में जुटी कांग्रेस ने राज्य इकाई को 10 अगस्त को को दिल्ली बुलाया है। जिसमें संगठन की स्थिति और गठबंधन पर चर्चा होने की संभावना है। चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही इस बैठक में हाल में नियुक्त छह सचिव भी शामिल होंगे।
कांग्रेस पिछले एक साल से राज्य में संगठन की मजबूती पर कार्य कर रही है। उसका दावा है कि इस दिशा में ठोस कार्य चल रहा है। कांग्रेस नेतृत्व भी राज्य की राजनीति में प्रभाव बढ़ाने को प्रयास रहता है।
इसी क्रम में कांग्रेस ने अंबेडकरवादी विचारों पर चलने वाले राजेंद्र पाल गौतम को 26 जून को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने इस पद पर अविनाश पांडे का स्थान लिया था। पद संभालने के बाद से गौतम लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं।
अल्पसंख्यकों व दलित समाज के लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। 6 अगस्त को उनका सहयोग करने के लिए छह नए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किये। जिन्हें राजेंद्र पाल के साथ काम करने के निर्देश दिया गया है।
अब पार्टी नेतृत्व द्वारा राज्य इकाई को 10 अगस्त को दिल्ली बुलाने को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस की राज्य में तैयारियों के साथ गठबंधन में सीटों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। नेतृत्व गठबंधन के प्रमुख साथी दल समाजवादी पार्टी के साथ खींचतान से बचाव की रणनीति पर चर्चा कर सकता है।