Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Crime: भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाया, नाम बदलकर यूपी पुलिस में की नौकरी

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 02:33 AM (IST)

    UP Crime भगौड़ा सिपाही का असली नाम सुमित कुमार है। छत्तीसगढ़ पुलिस में वह इसी नाम से भर्ती हुआ था। वहां से भागने के बाद उसने मनोज कुमार के नाम से हाईस ...और पढ़ें

    UP Crime: भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाया, नाम बदलकर यूपी पुलिस में की नौकरी
    UP Crime: भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाया, नाम बदलकर यूपी पुलिस में की नौकरी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक भगोड़े सिपाही ने कागजों में खुद को मरा दिखाकर नाम बदलकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती-2015 में चयनित हो गया और कई साल तक नौकरी करता रहा। उसने कुटुंब रजिस्टर में भी अपना नाम जोड़ा, जिससे उसने पूरा फर्जीवाड़ा किया। गोपनीय शिकायत पर जब जांच हुई तो उसका फर्जीवाड़ा सामने आया।

    धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज

    भर्ती बोर्ड की तरफ से आरोपित पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मथुरा के राया आयारखेड़ा निवासी मनोज कुमार वर्ष 2015 में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था। वर्ष 2018 में मथुरा एसएसपी कार्यालय को एक गुमनाम शिकायती पत्र पहुंचा था, जिसमें लिखा गया था कि मनोज कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस का भगौड़ा सिपाही है।

    ऐसे हुई पुलिस में भर्ती

    भगौड़ा सिपाही का असली नाम सुमित कुमार है। छत्तीसगढ़ पुलिस में वह इसी नाम से भर्ती हुआ था। वहां से भागने के बाद उसने मनोज कुमार के नाम से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं पास की। फिर पुलिस भर्ती में शामिल होकर चयनित हो गया। जब विभागीय जांच हुई तो आरोप सही पाया गया। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पिछले साल उसकी भर्ती निरस्त कर दी गई। अब उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।