विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यूपी में AIIMS की तर्ज पर NCA भवन की मांग, परिषद ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को लिखा लेटर

Updated: Wed, 26 Aug 2026 03:28 PM (IST)

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर दिल्ली एम्स की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. राज्य कर्मचारी परिषद ने एनसीए भवन स्थापित करने की मांग की।

  2. दिल्ली एम्स मॉडल पर बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।

  3. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर मांग उठाई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर दिल्ली एम्स की तर्ज पर प्रदेश में नेशनल सेंटर फार एजिंग (एनसीए) भवन स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को भी पत्र भेजा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ने का निर्णय स्वागतयोग्य है, लेकिन बड़ी संख्या में बुजुर्गों के लिए मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। खासकर 80 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में छात्रवृत्ति से छूटे विद्यार्थियों को एक और मौका देगी योगी सरकार, पोर्टल खोलने के लिए कैबिनेट से मिली मंजूरी

उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स का एनसीए बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे जेरिएट्रिक मेडिसिन, मानसिक रोग, आर्थोपेडिक, न्यूरोलाजी, कार्डियोलाजी, यूरोलाजी और सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

उन्होंने प्रदेश के एम्स, मेडिकल कालेजों, एसजीपीजीआइ और राम मनोहर लोहिया संस्थान जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में इसी तर्ज पर एनसीए भवन स्थापित करने का अनुरोध किया है।