Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Leave: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों से जुड़ी बड़ी खबर, डीजीपी ने जारी क‍िया नया आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 06:18 PM (IST)

    डीजीपी विजय कुमार ने दुर्गा पूजा दशहरा दीपावली व छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के अवक ...और पढ़ें

    डीजीपी विजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश रद किए जाने का आदेश क‍िया जारी।
    डीजीपी विजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश रद किए जाने का आदेश क‍िया जारी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आने वाले त्योहारों के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। डीजीपी विजय कुमार ने दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश रद किए जाने का आदेश जारी किया है।

    विशेष परिस्थितियों में स्‍वीकृत होगी छुट्टी

    इस दौरान विशेष परिस्थितियों में ही किसी पुलिसकर्मी की छुट्टी स्वीकृत किए जाने का आदेश भी दिया गया है। यह आदेश जिला पुलिस के अलावा जीआरपी व पीएसी में भी लागू होगा। आने वाले त्योहारों को लेकर सभी जिलों में कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति की बैठकों का आयोजन किए जाने व सोशल मीड‍िया पर कड़ी नजर रखे जाने को भी कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: UP Police Recruitment: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! पुलिस में भर्ती के लिए अब एक ही बार कराना होगा पंजीकरण