यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परिषद ने खोला मोर्चा, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से आ रही समस्याओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त ...और पढ़ें
-1765301862187-1776531426895_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से आ रही दिक्कतों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की है कि सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर तत्काल पोस्टपेड कनेक्शन की व्यवस्था बहाल करे।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों को जल्द दूर नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए न्याय दिलाने की अपील की गई है।
शनिवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के वेबिनार से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा नियमों-कानूनों का उल्लंघन करते हुए उपभोक्ताओं को आक्रोशित करने का काम किया जा रहा है।
प्रबंंधन द्वारा कई शहरों में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था में स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 70 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्ट पेड मोड में बदलवाने के लिए आर-बार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की कि नए बिजली कनेक्शन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता तत्काल समाप्त की जाए।
वेबिनार में मनीष मौर्य, दीपक पाठक, अमरजीत यादव, राम खिलाड़ी सिंह, माजिद अली खान, जय सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, साहिल, अंशुल कुशवाहा ने अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे का इंतजार खत्म! इसी महीने से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, यूपी के 12 जिलों की बदल जाएगी तस्वीर