यूपी : प्रदेश की बिजली दर देशभर में सबसे कम, लगातार सातवें साल भी नहीं बढ़े रेट : ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दावा किया है कि लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दर यथावत रहने से उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें देशभर में सबसे कम हैं। उन्हों ...और पढ़ें
-1783102998821_m.webp)
HighLights
उत्तर प्रदेश में बिजली दरें लगातार सातवें वर्ष यथावत।
ऊर्जा मंत्री: यूपी में देशभर में सबसे कम बिजली दरें।
प्रदेश में रिकॉर्ड 32,673 मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दर यथावत रहने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दावा किया कि देशभर में न्यूनतम बिजली की दर उत्तर प्रदेश में ही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र का माडल स्टेट बन गया है। सस्ती बिजली और रिकार्ड 32,673 मेगावाट बिजली आपूर्ति से प्रदेश को नई पहचान मिली है।
बिजली उत्पादन में भी बड़े सुधार से तापीय बिजली परियोजनाओं की दक्षता 65 से बढ़कर 85 प्रतिशत पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में तापीय विद्युत उत्पादन 5180 मेगावाट तक सीमित था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से ही इससे कहीं अधिक उत्पादन हो रहा है।
लगभग 4000 मेगावाट क्षमता सोलर पार्कों से तथा 2500 मेगावाट की क्षमता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से विकसित की जा रही है। मीरजापुर, मेजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई तापीय विद्युत परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है।

