यूपी में बिछेगा सड़कों का नया जाल, विंध्य-पूर्वांचल और मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी सूरत
यूपीडा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने की तैयारी में ...और पढ़ें
-1791312419366_m.webp)
HighLights
यूपीडा तीन नए एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तैयारी में।
विंध्य, विंध्य-पूर्वांचल, मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनेंगे।
10 जिलों में 81 हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इन परियोजनाओं के लिए 10 जिलों के 656 गांवों में करीब 81 हजार हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है।
यूपीडा के अनुसार 15 से 30 दिसंबर के बीच तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जाएगा। विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण के लिए प्रयागराज व भदोही के 71-71, मीरजापुर के 91 और सोनभद्र के 109 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
वहीं, विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए 147 गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अमरोहा, बिजनौर और हरिद्वार के 189 गांवों की भूमि ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का नया हब, CM योगी ने 50 एआई स्टार्टअप्स को लेकर किया बड़ा एलान
