Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटौंजा में जरूरत के बावजूद नहीं मिल रही यूरिया, सर्वर ना आने से समितियों पर नहीं वितरित हो सकी खाद

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    इटौंजा और आसपास के किसान धान की फसल के लिए यूरिया व डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। पिछले दो दिनों से सर्वर ठप होने के कारण समितियों पर खाद वितरण ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. किसानों को धान की रोपाई के बाद यूरिया खाद की अधिक आवश्यकता।

    2. पिछले दो दिनों से सर्वर ठप होने से खाद वितरण बाधित।

    3. समितियों पर खाद न मिलने से किसान परेशान होकर लौट रहे।

    संवाद सूत्र, इटौंजा। धान की रोपाई के बाद किसानों को धान की फसल में यूरिया खाद डालने की अधिक आवश्यकता रहती है। ऐसे में किसानों को अब यूरिया खाद के लिए किल्लत उठानी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से सरवर नहीं चल रहा है। ऐसे में समितियों पर खाद वितरित नहीं हो पा रही है।

    साधन सहकारी समिति भीखमपुर महिंगवा, नगर चौगंवा, इटौंजा क्षेत्र के किसानों ने बताया सरवर न आने से यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। समिति पर जाकर लौट आते हैं।

    इस समस्या को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिव रामकिशोर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया बुधवार से सरवर की समस्या हो गई है।