विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में खाद की कालाबाजारी पर एक्शन: 16000 से अधिक बिक्री सेंटरों की जांच के बाद 315 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:30 AM (IST)

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने रबी सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए 16,000 से अधिक बिक्री केंद्रों की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 16,000 से अधिक उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच हुई।

  2. 315 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 72 रद्द किए गए।

  3. कालाबाजारी रोकने को सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रबी सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। शासन ने स्टाक और वितरण की प्रतिदिन निगरानी के निर्देश दिए हैं, जिससे कहीं भी स्टाक शून्य होने की स्थिति न बने।

तस्करी और अवैध भंडारण की आशंका को देखते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और नेपाल की सीमा से लगे जिलों में विशेष निगरानी टीमें लगाई गई हैं। अब तक 16 हजार से अधिक उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच हो चुकी है और अनियमितता मिलने पर 315 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार रबी सीजन के लिए प्रदेश में 26.69 लाख टन उर्वरक की आवश्यकता का आकलन किया गया है। इसमें अक्टूबर के अंत तक 13.15 लाख टन खाद में से 2.96 लाख टन वितरण के बाद 10.19 लाख टन स्टाक शेष था। इससे पहले 29 सितंबर तक प्रदेश में 31.62 लाख टन उर्वरक उपलब्ध था, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 21.61 लाख टन स्टाक था।

विभाग के अनुसार खाद की उपलब्धता और वितरण, दोनों इस बार पिछले वर्ष से अधिक हैं। विभाग के अनुसार खाद वितरण में गड़बड़ी पकड़ने के लिए एमएफएमएस पोर्टल पर स्टाक और बिक्री की निगरानी की जा रही है। दुकानों पर भौतिक स्टाक का पीओएस मशीन और अभिलेखों से मिलान भी कराया जा रहा है। रबी सीजन में 16,912 छापे मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश के अयोध्या दौरे की बात पर यूपी की सियासत गरमाई, पंकज चौधरी बोले- चुनाव आते ही क्यों आई रामलला की याद?

अनियमितताएं मिलने पर 72 के उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 48 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नेपाल सीमा से लगे जिलों में ही 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।