यूपी में गेहूं खरीद में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई, केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने गेहूं खरीद में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता, किसानों को सुविधा ...और पढ़ें
-1779298314154_m.webp)
गेहूं खरीद में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई। AI जेनेरेटेड फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने अधिकारियों को गेेहूं खरीद में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंत्री ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन पारदर्शी ढंग से किया जाए।
किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रों पर उपकरणों, बोरों व स्टोरेज की शत प्रतिशत उपलब्धता 48 घंटे में सुनिश्चित कराई जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुसार सभी केंद्रों पर शत प्रतिशत खरीद कराई जाए।
बुधवार को जवाहर भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय में बैठने के बजाय फील्ड में उतरकर कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण करें। दुकानों पर घटतौली की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए।
सभी जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करते रहें कि गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी सिलिंडरो की आपूर्ति डोर-टू-डोर की जा रही है। वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्हाेंने लोगों से आवश्यक रूप से डीजल-पेट्रोल की खपत न करने की भी अपील की। बैठक में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र मिश्रा, प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
कार्यालय में पीएम-सीएम की तस्वीर न लगाने पर आरएमओ बस्ती को फटकार
बैठक में दौरान जानकारी दी गई कि बस्ती मंडल के आरएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नहीं लगी हैं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। तत्काल प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने के निर्देश दिए।