विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टुंडा कबाब से लेकर वाव मोमोज तक... UP के इन नामी रेस्टोरेंट्स में मिला सड़ा मांस और मिलावटी सामान, 7 के लाइसेंस रद

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:50 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड व रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा विभाग का 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान चला।

  2. कानपुर, आगरा, गाजियाबाद सहित पांच शहरों में निरीक्षण।

  3. सात फास्ट फूड, रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित किए गए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के अंतर्गत कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं प्रसंस्करण स्थलों पर गंभीर अनियमितताएं मिलने से सात इकाइयों के लाइसेंस निलंबित किए गए। टुंडे कबाबी, कानपुर के खाद्य प्रोसेसिंग एरिया में दुर्गंध विद्यमान थी। कच्चा मीट का रख-रखाव बेहतर नहीं मिला।

वाव मोमोज वाराणसी में पैक्ड खाद्य पदार्थों पर तिथि अंकित करने में लापरवाही मिली। आगरा के संजय पैलेस के करीब अमृतसरी कुलचा में गंदगी मिली। एसी एंटरप्राइज, गाजियाबाद के डीप फ्रीजर में चिकन एवं मटन से रक्त का रिसाव पाया गया। वेज-नानवेज का सेग्रीगेशन नहीं था। प्रोसेसिंग एरिया एवं बेसमेंट में अत्यधिक गंदगी पाई गई।

यह भी पढ़ें- यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

फ्लाको क्लाक्ज युवराज नगर, गाजियाबाद में डीप फ्रीजर अत्यधिक गंदा पाया गया। नाथूस, राज नगर, गाजियाबाद में नाली में अपशिष्ट जमा होने से दुर्गंध की स्थिति थी। खाद्य परिसर में कीड़े एवं काकरोच पाए गए। मिठाइयों के बचे हुए खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, तेल का बार-बार उपयोग तथा खुले कंटेनरों में खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 75 जिलों के वृद्धाश्रमों के लिए तैयार किया बड़ा प्लान

सब्जियां भी खुले में रखी थीं, जिससे कान्टेमिनेशन की संभावना थी। बीकानेरवाला, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद के परिसर में गंदगी थी। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, क्रास-कान्टेमिनेशन की रोकथाम एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य है।