विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी

Published: Thu, 06 Aug 2026 04:06 PM (IST)

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र सौंपे ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपी में तीन नए निजी विश्वविद्यालय होंगे संचालित।

  2. गाजियाबाद, कानपुर, फतेहपुर में खुलेंगे नए विश्वविद्यालय।

  3. उच्च शिक्षा मंत्री ने सौंपे संचालन प्राधिकार पत्र।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने संचालन प्राधिकार पत्र सौंप दिए हैं। इनमें गाजियाबाद का अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के बिल्हौर स्थित महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय और फतेहपुर का ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय शामिल हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी, कानपुर के महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट और फतेहपुर के ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के लिए एंग्लो संस्कृत कालेज के प्रतिनिधियों ने प्राधिकार पत्र प्रदान किए।

यह भी पढ़ें- भारतीय परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, यूपी के 5000 से अधिक स्टूडेंट वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेगी शोधपीठ

इन विश्वविद्यालयों को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 में संशोधन अध्यादेशों के तहत स्वीकृति दी गई है।