विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी यूपी सरकार, बसों की खरीद के लिए मिल सकती है धनराशि

Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:45 AM (IST)

योगी सरकार विधानमंडल के मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट भी लेकर आ रही है। सदन में योगी सरकार 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकार वर्ष 2025 में प्रया ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अनुपूरक बजट 30 जुलाई को पेश करेगी सरकार
  2. महाकुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास व बसों की खरीद के लिए मिल सकती है धनराशि
  3. इस वर्ष फरवरी में पेश किया गया था 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट भी सरकार लेकर आ रही है। 30 जुलाई को योगी सरकार वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। इसके जरिए सरकार उपचुनाव को भी साधेगी। सरकार वर्ष 2025 में प्रयागराज में हाेने वाले महाकुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास व बसों की खरीद के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से धनराशि दे सकती है।

महाकुंभ के लिए मिल सकती है बड़ी धनराशि

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं के लिए सरकार बड़ी धनराशि खर्च करेगी। ऐसे में अनुपूरक बजट में इसका भी प्रविधान किया जा सकता है। नैमिषारण्य, गोला गोकर्णनाथ जैसे अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास की कई योजनाओं के लिए भी धनराशि दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, परिवहन निगम में नई बसों की खरीद के लिए भी अनुपूरक बजट में धनराशि मिलने की उम्मीद है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रदेश की हिस्सेदारी के लिए धनराशि की भी व्यवस्था इससे की जा सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष फरवरी में 2024-25 में योगी सरकार ने 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।

इसे भी पढ़ें: '24 घंटे में रद्द होगी अग्निपथ योजना', Akhilesh Yadav ने BJP पर फिर साधा निशाना, अयोध्या सांसद का Video किया शेयर