विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यपाल और सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई, बुद्ध के संदेशों को बताया प्रासंगिक

Published: Fri, 01 May 2026 06:00 AM (IST)

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई

 राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई

HighLights

  1. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी शुभकामनाएं।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी।

  3. बुद्ध के संदेशों को बताया वर्तमान में प्रासंगिक।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश पूरी मानवता के लिए शांति, करुणा और अहिंसा का अमूल्य मार्गदर्शन हैं।

आज के समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जो हमें सहिष्णुता, सद्भाव और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्तमान में जब दुनिया कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार मानवता को संतुलन, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान का संदेश देते हैं।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, आत्मसंयम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी की OBC बेटियों का 'हाथ' थाम रही योगी सरकार, शादी अनुदान योजना से 1.16 लाख परिवारों की दूर हुई चिंता