Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी : कैंसर मुक्त उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम, प्रदेश के मंडलों में बनेंगे उपचार केंद्र; सरकार ने दी बजट को हरी झंडी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:22 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कैंसर नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय कार्ययोजना के तहत 'उत्तर प्रदेश कैंसर मिशन' की स्थापना को मंजूरी दी है। अनुपूरक बजट में दो लाख र ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश कैंसर मिशन की स्थापना को मिली मंजूरी।

    2. राज्य के 18 मंडलों में बनेंगे आधुनिक कैंसर केंद्र।

    3. कैंसर नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय कार्ययोजना तैयार।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। देश और प्रदेश में प्रत्येक दस व्यक्ति में से को कैंसर होने की आशंका होने की आशंका से चौकन्ना राज्य सरकार ने कैंसर पर नियंत्रण के लिए दस सालों की कार्य योजना तैयार की थी। जिसको संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश कैंसर मिशन की स्थापना का प्रस्ताव था। अनुपूरक बजट में सरकार ने दो लाख रुपए की व्यस्था की थी, जिससे कैंसर केंद्रों की स्थापना की योजना रफ्तार पकड़ेगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जुलाई को राज्य कैंसर टास्क फोर्स का परीक्षण करते हुए कहा था कि इसके लिए चरणबद्ध, समयबद्ध कार्ययोजना बनायी जाए, जिसमें रोग के रोकथाम, शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार, पुनर्वास, अनुसंधान और तकनीक आधारित स्वास्थ्य प्रणाली के रूप स्थापित किया जाए। राज्य के सभी 18 मंडल में आधुनिक कैंसर केन्द्र स्थापित किए जाएं।

    सरकार ने दी मंजूरी

    कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान पर विशेष ध्यान रहे। पीएचसी से लेकर जिला अस्पतालों तक में कैंसर स्क्रीनिंग की जाए। मरीजों की देखभाल डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा जाए। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य कैंसर मिशन की स्थापना पर जोर दिया गया था। मंगलवार को अनुपूरक बजट में राज्य सरकार ने मिशन की स्थापना के लिए दो लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।

    प्रस्तावित कैंसर मिशन की स्थापना के लिए बजट में प्रविधान होने के बाद कैंसर रोगियों के उपचार, निदान एवं रेफरल एवं आधारभूत संरचना, पैलिएटिव केयर एवं पुनर्वास, डिजिटल स्वास्थ्य एवं कैंसर रजिस्ट्री, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण,आंकोलाजी अनुसंधान और आंकोलाजी सेवाओं जैसे आठ प्रमुख बिंदुओं पर कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। यह सोसाइटी बाल्यावस्था कैंसर के लिए सभी प्रमुख केन्द्रों पर समग्र उपचार सुविधा भी विकसित करेगी।

    खबरें और भी

    मिशन के अधिकारियों को ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा। आधुनिक चिकित्सा के साथ पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य सहयोग, योग एवं आयुष आधारित समन्वित सेवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विकसित किया जाए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए वर्ष 2026 से 2036 तक का 10 वर्षीय राज्य कैंसर रोडमैप तैयार किया गया है।