Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बहुमंजिला इमारतों में आग के धुएं-जहरीले गैस से होगा बचाव, 4.80 करोड़ से खरीदे जाएंगे स्मोक एग्जॉस्टर और रेस्क्यू किट

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    सरकार ने बहुमंजिली इमारतों में आग से बचाव और संकरे स्थानों पर राहत कार्य के लिए 4.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे स्मोक एग्जॉस्टर और कंफाइंड स्पेस र ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. सरकार ने 4.80 करोड़ रुपये जारी किए।

    2. स्मोक एग्जॉस्टर और रेस्क्यू किट खरीदे जाएंगे।

    3. आग और संकरे स्थानों पर बचाव में मदद।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बहुमंजिली इमारतों में आग से फैले धुएं, जहरीले गैस से बचाव और सीवर, संकरे स्थानों पर हादसे से राहत एवं बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले स्मोक एग्जास्टर और कंफाइंड स्पेस रेस्क्यू किट की खरीद के लिए सरकार ने चार करोड़ 80 लाख रुपये जारी किये हैं।

    गुजरे हफ्ते में नोएडा की एक बहुमंजिली इमारत और लखनऊ की कोचिंग में अग्निकांड की घटनाएं हुईं। इनमें 15 छात्रों की मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिकतर बच्चों की मौत का कारण दम घुटना पाया गया था। आपरेशन के दौरान अग्निशमन दल के पास स्मोक एग्जास्टर की कमी सामने आयी थी।

    दमकल कर्मियों को राहत कार्य करने में होगी मदद

    स्मोक एग्जास्टर एक विशेष प्रकार का वेंटिलेशन उपकरण है जिसका मुख्य कार्य बंद स्थान इमारत, हाल, फैक्ट्री जैसे स्थान से जहरीले धुएं, गर्म गैसों और हानिकारक कणों को बाहर निकालना होता है। आग लगने की स्थिति में यह जान बचाने और अग्निशमन कर्मियों को राहत कार्य करने में मदद करता है।

    कंफाइंड स्पेस रेस्क्यू किट एक विशेष आपातकालीन सुरक्षा उपकरण है। इसका उपयोग सीवर, स्टोरेज टैंक, बायलर या पाइपलाइन जैसी संकरी और सीमित जगहों पर फंसे, घायल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किया जाता है।

    खबरें और भी