विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 सितंबर को मिशन कर्मयोगी के तहत दो कोर्स पूरे करने होंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को कोर्स पूरे करने होंगे।

  2. मिशन कर्मयोगी के तहत 25 सितंबर को दो कोर्स अनिवार्य।

  3. मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 सितंबर को दो कोर्स पूरे करने होंगे। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को इसके लिए विभाग के सभी कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 25 सितंबर को शाम चार बजे के तय समय पर कोर्स पूरा कराया जाएगा। इस दौरान विभागों में कोई अन्य बैठक नहीं बुलाई जाएगी।

इससे पहले 10 सितंबर को भी सभी विभागों को दो कोर्स पूरे कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही इसकी सूचना डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रूपाम) को ईमेल से देने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें- अब दुबई-अमेरिका भी चखेगा आगरा के पेठे का स्वाद, UP का जायका सात समुंदर पार पहुंचाने का प्लान तैयार

निर्देश के बाद 11 सितंबर तक मिशन कर्मयोगी पर जुड़े कर्मचारियों की संख्या में 889 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, पूरे किए गए कोर्स की संख्या 8,02,458 बढ़ी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे निष्क्रिय यूजर हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जाट-ब्राह्मण और महिला समीकरण साधने की तैयारी में BJP, स्मृति ईरानी समेत इन बड़े नेताओं का सदन जाना लगभग तय

अक्टूबर में मिशन कर्मयोगी को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सभी विभागों में अधिक से अधिक कार्मिकों को कोर्स पूरा कराने पर जोर दिया गया है।