Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, डामर की बढ़ी कीमतों का बोझ उठाएगी योगी सरकार

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:16 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों से प्रभावित सड़क परियोजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ...और पढ़ें

    सड़क परियोजनाओं में बिटुमिन की बढ़ी कीमतों का बोझ उठाएगी सरकार

    सड़क परियोजनाओं में बिटुमिन की बढ़ी कीमतों का बोझ उठाएगी सरकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पश्चिम एशिया में युद्ध व तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों से ठहरी सड़क निर्माण की परियोजनाओं की बाधाएं सरकार ने दूर कर दी है।

    एजेंसियों/ठेकेदारों को सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बिटुमिन (डामर) की बढ़ी कीमतों के अंतर की भरपाई सरकार करेगी। इस निर्णय से प्रदेश में अब सड़क निर्माण के काम तेज गति से हो सकेंगे।

    सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। एक अप्रैल से तीस जून के बीच प्रदेश में सड़क निर्माण में खपत होने वाले कुल बिटुमिन पर बढ़ी कीमतों के अंतर की भरपाई की जाएगी।

    टेंडर में तय बिटुमिन की कीमत और मौजूदा समय में बाजार में मिल रही बिटुमिन के कीमत के आधार पर अंतर निकाला जाएगा।

    यह सिर्फ उन योजनाओं पर लागू होगा जिसका टेंडर एक अप्रैल से पहले हो चुका है। यह व्यवस्था उन सभी योजनाओं पर लागू होगा जिनके टेंडर में मूल्य समायोजन की व्यवस्था नहीं है।

    18 महीने और उससे अधिक समय में पूरी की जाने वाली दीर्घ अवधि की परियोजनाओं में मूल्य समायोजना की व्यवस्था पहले से रहती है। जिसमें निर्माण सामग्री और श्रमिकों की लागत बढ़ने की भरपाई करने की व्यवस्था पहले से है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से म‍िली स्वीकृति