यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Govt Holiday List: सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी, एक साथ मिलेंगी इतनी छुट्टियां
UP Holiday List- नए साल में सरकारी कर्मियों को पर्व त्योहार व जयंती के अवसर पर मिलने वाले सार्वजनिक अवकाशों में से सात छुट्टियां शनिवार-रविवार के दिन ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। UP Holiday List 2024 - नए साल में सरकारी कर्मियों को पर्व, त्योहार व जयंती के अवसर पर मिलने वाले सार्वजनिक अवकाशों में से सात छुट्टियां शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं। चार छुट्टियां रविवार को तो दो शनिवार को होने के साथ ही दशहरा व महानवमी भी एक ही दिन में पड़ रही हैं।
नीचे पढ़ें छुट्टियों का पूरा विवरण
ऐसे में वर्ष 2024 के लिए जारी किए गए अवकाश कैलेंडर में एक सार्वजनिक अवकाश घटकर 24 ही रह गए हैं, जबकि निर्बन्धित अवकाश 29 हैं। मौजूदा वर्ष 2023 में 25 सार्वजनिक अवकाश व 31 निर्बन्धित अवकाश थे। इनमें दो छुट्टियां रविवार और तीन शनिवार को रही हैं।
वर्ष 2024 में 24 मार्च को होलिका दहन, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को महावीर जयंती और तीन नवंबर को भैया दूज रविवार को पड़ रहा है। यह चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं।
महानवमी व दशहरा एक ही दिन
वहीं 12 अक्टूबर को महानवमी व दशहरा एक ही दिन पड़ रहा है। एक छुट्टी महानवमी की भी कम हो गई। यही नहीं इसी दिन द्वितीय शनिवार भी है। वैसे तो सचिवालय, महानिदेशालय व निदेशालय में कार्यरत कर्मियों के पांच दिवसीय सप्ताह के कारण हर शनिवार व बाकी कर्मचारियों की द्वितीय शनिवार को अवकाश रहता है।
खबरें और भी
फिलहाल, यह तीन-तीन छुट्टियां एक ही दिन पड़ रही हैं। अगर अलग-अलग होती तो और राहत मिलती। जो दो निर्बन्धित अवकाश इस बार घटे हैं, उसमें 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा व अनंत चतुर्दशी एक ही दिन है। पांच अप्रैल को जुमे की नमाज यानी रमजान का अंतिम शुक्रवार और महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह्य जयंती एक ही दिन है।
चार व तीन-तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी
वहीं कई ऐसे अवसर भी हैं जब लगातार अवकाश मिलेंगे। खासकर जिनका शनिवार को भी अवकाश रहता है। अवकाश तालिका में गुरुवार 25 जनवरी को मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस की छुट्टी है और शुक्रवार को 26 जनवरी का अवकाश है। अब पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के कर्मियों की शनिवार व रविवार की छुट्टी जोड़ दें तो लगातार चार दिन छुट्टी मिलेगी।
हालांकि, 25 जनवरी की छुट्टी चंद्र दर्शन पर निर्भर है। आठ मार्च को शुक्रवार के ही दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी है। ऐसे में फिर तीन दिन लगातार अवकाश मिलेगा। 29 मार्च को शुक्रवार के ही दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी है।
ऐसे में फिर शनिवार व रविवार की छुट्टी होने से तीन दिन लगातार अवकाश रहेगा। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती भी शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के कर्मचारी फिर तीन दिन लगातार छुट्टी पा जाएंगे। चार सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार को पड़ने से कर्मचारियों के लिए यह सुखद संयोग बन रहा है।
इसी तरह तीन अवकाश सोमवार को हैं। यानी रविवार की छुट्टी होने से इस अवसर पर दो छुट्टियां एक साथ मिलेगी। 25 मार्च को होली की छुट्टी सोमवार को है। 17 जून को बकरीद की छुट्टी भी सोमवार को पड़ रही है। 15 अगस्त और 16 सितंबर को बारावफात की छुट्टी भी सोमवार वाले दिन पड़ेगी।