Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में होमगार्ड के 13 जिला कामांडेट का तबादला, मुख्यालय से आदेश जारी

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:59 PM (IST)

    होमगार्ड मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश के 13 जिला कमांडेंटों का तबादला किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. होमगार्ड मुख्यालय ने 13 कमांडेंटों का तबादला किया।

    2. डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर ने आदेश जारी किए।

    3. कई जिलों के कमांडेंटों की तैनाती बदली गई।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होमगार्ड मुख्यालय ने 13 जिला कामांडेंटों का तबादला किया है।

    डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुुसार फिरोजाबाद में तैनात जिला कमांडेंट विनोद कुमार झा को आजमगढ़, जौनपुर में तैनात ओम प्रकाश सिंह को चित्रकूट, संभल के ज्ञान प्रकाश को मैनपुरी, संतकबीरनगर में तैनात शैलेंद्र मिश्र को कुशीनगर, प्रतापगढ़ में तैनात धीरेंद्र कुमार पांडेय को अलीगढ़, सुल्तानपुर में तैनात नीता भारतीय को अमेठी, अलीगढ़ में तैनात श्यामजीत शाही को सीतापुर और कुशीनगर में तैनात नीरज कुमार शर्मा को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।

    वहीं, सहारनपुर में तैनात विजय कुमार सिंह को जौनपुर तथा कन्नौज में तैनात मनोज कुमार (प्रथम) को सहारनपुर में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सीतापुर में तैनात दिनेश डंगेरा को प्रतापगढ़, आजमगढ़ में तैनात मनोज सिंह बघेल को जालौन तथा जालौन में तैनात राजेश कुमार सिंह को संभल में स्थानांतरित किया गया है।