उत्तर प्रदेश में होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 से, बारिश के चलते बदला कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लगातार बारिश के कारण होमगार्ड्स के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तिथि ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
होमगार्ड पीईटी की तिथि में बारिश के कारण बदलाव।
शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से होगी आयोजित।
संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तिथियों में बदलाव किया गया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रिया के सुचारु संचालन के मद्देनजर अब पीईटी 14 सितंबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले आठ सितंबर से प्रस्तावित थी।
बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा के लिए संशोधित प्रवेश पत्र सात सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने को कहा है।
