Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Home Guard: योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत, अब इस उम्र में मिलेगी सर्विस से रिटायरमेंट

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 11:55 PM (GMT+05:30)

    UP Home Guard News - होमगार्ड विभाग में अभिलेखों की जांच में सामने आया कि पूर्व में कई होमगार्ड जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की नियुक्ति 18 वर्ष से कम ...और पढ़ें

    योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत
    योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होमगार्ड विभाग में अभिलेखों की जांच में सामने आया कि पूर्व में कई होमगार्ड जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की नियुक्ति 18 वर्ष से कम आयु में भी हो गई थी। जन्मतिथि व नियुक्ति तिथि की समीक्षा में यह भी सामने आया कि कई जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की भर्ती के समय के पूरे अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। 

    उपलब्ध अभिलेखों से पता चला कि भर्ती के समय कई जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की आयु 18 वर्ष से कम थी। ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए शासन ने निर्णय किया है कि उपलब्ध अभिलेखों में अंकित जन्मतिथि काे ही आधार माना जाएगा। 

    जिनकी आयु भर्ती के समय 18 वर्ष से कम थी, उन्हें उनकी भर्ती की तिथि से 42 वर्ष की सेवा पूरी होने पर उस माह की अंतिम तारीख पर सेवानिवृत्त किया जाएगा। होमगार्ड विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

    संजय सिंह के घर पर छापेमारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी के विरोध में प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

    खबरें और भी

    राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि वह उसकी तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे। यहां बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल से कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

    आप के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में आप कार्यकर्ता केंद्र सरकार के इस कदम से आक्रोशित हैं। संजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोलते हैं, इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। 

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक करोड़ की रंगदारी मांगने में अतीक का गुर्गा गिरफ्तार, छह महीने से फरार चल रहा था शाकिर

    राजधानी में प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी की लखनऊ की जिला महासचिव नीरा सक्सेना ने किया। पार्टी की यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

    यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: एएसआई ने ज्ञानवापी में सर्वे के लिए मांगा चार हफ्ते का और समय, छह अक्टूबर को सौंपनी थी रिपोर्ट