Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के सभी अस्पतालों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, योगी सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 10:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों तथा नर्सिंग होम का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें आईसीयू और एनआईसीयू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. सभी सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों का फायर सेफ्टी ऑडिट होगा।

    2. आईसीयू, एनआईसीयू की जांच में अतिरिक्त सतर्कता का आदेश।

    3. अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग होम का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) पर की जांच में अतिरिक्त सतर्कता का आदेश दिया गया है।

    यूपी सरकार का अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा पर विशेष फोकस है। इसी के चलते सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में अग्नि सुरक्षा उपायों की पड़ताल की जा रही है। जहां यह उपकरण नहीं लगे हैं, वहां जल्द लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जगह फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और मेडिकल कॉलेजों में प्रत्येक माह फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। अब चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में अग्निकांडों से बचाव के ठोस उपाय करने का निर्देश दिया है।

    जिन अस्पतालों में अग्नि से बचाव के उपकरण नहीं लगे हैं, उन्हें जल्द काम पूरा करने और अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने की हिदायत दी गयी है। अपर निदेशक स्तर के अधिकारियों को फायर सेफ्टी आडिट की निगरानी करने की हिदायत दी गयी है।

    यह भी पढ़ें- MP वाला दांव यूपी में लगाने की तैयारी में भाजपा, चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है योगी सरकार

    खबरें और भी