विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP IAS Transfer: यूपी में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, विजय किरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीएम योगी ने की थी तारीफ

By Rajeev DixitEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 07 Dec 2023 02:57 AM (IST)

प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले प्रयागराज महाकुंभ के लिए मेला अधिकारी ...और पढ़ें

विजय किरन बने मेला अधिकारी, कंचन महानिदेशक स्कूल शिक्षा।
विजय किरन बने मेला अधिकारी, कंचन महानिदेशक स्कूल शिक्षा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले प्रयागराज महाकुंभ के लिए मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

पिछले एक वर्ष से उनके पास मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार था। जनवरी 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के दृष्टिगत उन्हें प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा के दायित्व से विरत कर मेला अधिकारी के रूप में प्रयागराज में तैनात कर दिया गया है।

सीएम योगी की ने की थी सराहना

विजय किरन ने वर्ष 2019 में हुए प्रयागराज कुंभ के दौरान भी मेला अधिकारी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। मेला अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की थी और उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी। 

महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है।

सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. रूपेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक निबंधन का दायित्व सौंपा गया है। 

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सुखलाल भारती को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है। 

अपर खाद्य आयुक्त तथा सचिव सतर्कता आयोग अनिल कुमार को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है। 

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आवास आयुक्त के पद पर तैनात डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर खाद्य आयुक्त तथा सचिव सतर्कता आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, प्रतीक्षारत विमल कुमार को मिली पोस्टिंग

यह भी पढ़ें: UP News: ब्रिटेन तक पहुंची सीएम योगी की उपलब्धियां, यूपी सरकार के इस मंत्री ने की एडम टेलर ने मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।