विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- दो मंडलायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादला, देखें लिस्ट

Updated: Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्तों सहित कई विभागों के प्रमुखों को बदला गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया।

  2. अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बदले गए।

  3. कई प्रमुख विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 17 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्राम्य विकास विभाग में भी बदलाव किया गया है। आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन चैत्रा वी. को राजस्व परिषद, लखनऊ में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर विकास विभाग के सचिव और उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक तथा अमृत के राज्य मिशन निदेशक, रवीन्द्र कुमार को इन दोनों पदों से अवमुक्त कर दिया गया है। उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या के पद से अवमुक्त किया गया है।

डॉ. राजशेखर को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के सचिव कुमार प्रशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।

सहकारी चीनी मिल संघ से जुड़े अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। प्रतीक्षारत आइएएस अधिकारी अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड बनाया गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक नवनीत सेहरा को इस पद से अवमुक्त किया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव, पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग में भी फेरबदल हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।

आजंनेय सिंह की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति

सिक्किम कैडर के आइएएस अधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में आठवां सेवा विस्तार नहीं मिला है। 14 अगस्त 2026 को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद से वह अवकाश पर चल रहे हैं। वह वर्ष 2015 से यूपी में तैनात थे, जिन्हें कुल सात बार सेवा विस्तार दिया गया। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे।

तबादले का सूचीवार विवरण-

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान/पुरानी तैनाती नई तैनाती
1 संगीता सिंह मण्डलायुक्त, अलीगढ़ मण्डलायुक्त, मुरादाबाद
2 ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज मण्डलायुक्त, अलीगढ़
3 गौरी शंकर प्रियदर्शी आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उ.प्र.
4 चैत्रा वी. महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उ.प्र. सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ
5 प्रमोद कुमार उपाध्याय सचिव, समाज कल्याण विभाग, उ.प्र. शासन आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश
6 रवीन्द्र कुमार सचिव, नगर विकास विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. जल निगम (नगरीय) प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के पद से अवमुक्त
7 मासूम अली सरवर CEO, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं सचिव, नियोजन विभाग प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. जल निगम (नगरीय) व अमृत का अतिरिक्त प्रभार (सचिव नियोजन पद से अवमुक्त)
8 डा० राज शेखर प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उ.प्र.
9 योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
10 कुमार प्रशान्त सचिव, उ.प्र. राज्य सूचना आयोग आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता
11 गुराला श्रीनिवासुलु सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग
12 अमृत पाल कौर आईएएस (प्रतीक्षारत) संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लि.
13 नवनीत सेहारा संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, चीनी मिल्स संघ एवं अपर आबकारी आयुक्त संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. के पद से अवमुक्त
14 देवेन्द्र कुमार पाण्डेय विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, उ.प्र. शासन
15 विवेक श्रीवास्तव सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
16 अमृत त्रिपाठी सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उ.प्र. शासन सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
17 ओम प्रकाश राय सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन